
महराजगंज में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घुघली थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। महराजगंज जिले के घुघली थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 जुलाई 2026 को घुघली थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी और पीड़िता की तलाश कर रही थी। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को अपहृता को आरोपी के साथ बरामद कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने धारा बढ़ा दी है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अशहद अली उर्फ अरसद पुत्र हमीद अली, निवासी ग्राम बैजनाथपुर उर्फ चरका, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार यादव और महिला कांस्टेबल गुलिया शामिल रहे।।