उत्तर प्रदेश: आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय बढ़कर हुआ 20,000 रुपये, महराजगंज में बांटी गई मिठाई।
महराजगंज में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों का मानदेय आठ-नौ हजार से बढ़ाकर सीधे बीस हजार रुपये किए जाने पर जिला अस्पताल परिसर में जोरदार जश्न मनाया गया और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जुटे दर्जनों कर्मियों ने कहा कि सरकार का यह फैसला उनके परिवारों के लिए बहुत बड़ी आर्थिक राहत लेकर आया है। इस दौरान जहरुद्दीन सिद्दीकी, शेषनाथ यादव, मनोज पटेल और संजय यादव समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का संकल्प लिया।