महराजगंज। टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़े डॉ. कुंदन झा को लेकर विवाद के बीच एक और गंभीर सवाल सामने आया है। आरोप है कि डॉ. झा टेलीमेडिसिन का कार्य छोड़कर बिना अनुमति जिला अस्पताल में ओपीडी देखते हैं।
यदि ऐसा है, तो यह सवाल उठता है कि क्या उन्हें जिला अस्पताल में ओपीडी संचालित करने की विभागीय अनुमति प्राप्त है? साथ ही, टेलीमेडिसिन सेवा के लिए निर्धारित जिम्मेदारी और ड्यूटी के दौरान जिला अस्पताल में ओपीडी किए जाने की स्थिति की भी जांच की आवश्यकता है।
सीएचओ से जुड़े विवाद, कथित धमकी और अन्य आरोपों के बीच यह मामला अब विभागीय जांच का विषय बनता दिखाई दे रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा ड्यूटी रोस्टर, अनुमति-पत्र और अस्पताल की उपस्थिति संबंधी अभिलेखों की जांच की जाए तो स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
