महाराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र के इमिग्रेशन कार्यालय में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने इंडोनेशिया की रहने वाली रोहाना नाम की महिला को पकड़ा है जिसके पास से भारत के फर्जी वोटर आईडी, आधार कार्ड और दो पैन कार्ड सहित कुल पांच कूटरचित दस्तावेज मिले हैं, पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इन फर्जी दस्तावेजों को उसने कहां से और कैसे बनवाया इसकी गहराई से जांच की जा रही है, इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज का बयान भी सामने आया है।