अर्जुन पुरस्कार: दो साल बाद किसी क्रिकेटर को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्वारा मोहम्मद शमी हुए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

अर्जुन पुरस्कार: मंगलवार (नौ जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। दो साल बाद किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। पिछली बार 2021 में शिखर धवन को यह पुरस्कार मिला था। सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्हें 1961 में सम्मानित किया गया था।

शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई। शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला था। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम संयोजन में बदलाव हुआ और शमी को जगह मिली। उसके बाद उन्हें कहर बरपा दिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पुरुष खिलाड़ियों के नाम
मोहम्मद शमी, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश प्रसाद, नयन मोंगिया, राहुल द्रविड़, अजय जडेजा, सौरव गांगुली, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले, सचिन तेंदुलकर, मनोज प्रभाकर, किरण मोरे, मदन लाल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, रवि शास्त्री, मोहिंदर अमरनाथ, दिलीप वेंगसरकर, सैयद किरमानी, चेतन शर्मा, कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, एकनाथ सोलकर, बीएस चंद्रशेखर, एस वेंकटराघवन, दिलीप सरदेसाई, बिशन बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना, अजीत वाडेकर, चंडू बोर्ड, विजय मांजरेकर, मंसूर अली खान पटौदी, सलीम दुर्रानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *