India

दिल्ली: राजधानी में बागेश्वर धाम सरकार तीन दिन तक करेंगे हनुमंत कथा का पाठ

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दोबारा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होने वाली है। अगले तीन दिन तक बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। छठी मैया और मृदुल फाउंडेशन के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोजाना एक लाख लोग कथा सुनने पहुंचेंगे। 

बुधवार को इसके उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत चौथा पुस्ता करतार नगर यमुना खादर डीडीए के विशाल मैदान से हुई जो पांचवां पुस्ता गावड़ी रोड, अरविंद नगर चौधरी फतेह सिंह मार्ग, खड्डे वाली मस्जिद जगजीत नगर, तीसरा पुस्ता होते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किया। इस मौके पर विश्व मांगल्य सभा दिल्ली प्रांत की अध्यक्ष सुरभि तिवारी गायत्री परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे। 

कलश यात्रा के समापन के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि कलश यात्रा से क्षेत्र में सनातनी परंपरा का प्रचार सनातनवादी में जागरूकता और धर्मावलंबियों में धर्म के प्रति आस्था को विशेष बल मिला है। क्षेत्र के लाखों लोगों में हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद हिंदू जनमानस में खुशी की लहर है। 

दिल्ली में आयोजित बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का श्रवण करने के लिए रोजाना एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली पुलिस और अन्य वॉलेंटियर लोगों की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। पूरा कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन पर लगाई जाएगी। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top