Uttar Pradesh

बलियाः सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पंखे के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव

बलिया: यह घटना बलिया जिले के छोटकी सराक गांव के राजभर बस्ती की हैं , घर के कमरे में पंखे के लिए लगे हुक में विवाहिता का शव लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद गांव में सनसनी मच गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोटकी सराक गांव निवासी राजमुनि देवी (21) पत्नी जयप्रकाश राजभर बुधवार को घर में अकेले थी। घर के परिजन खेतों में काम करने गए थे। जब शाम में लोग घर लौटे तो विवाहिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी अंदर से कुछ आहट नहीं मिलने पर  लोगों ने खिड़की से देखा तो महिला पंखे के हुक में लटकती हुई मिली। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हुक से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में मृतका के परिवार वालों से पूछताछ की।

उधर, देर रात घटना की सूचना पाकर थाने में पंहुचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील लांबा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Most Popular