Politics

यूपी: यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को बनाया गया, सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह वर्मा को हराया

यूपी: यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को चुन लिया गया है। सपा की तरफ से उम्मीदवार नरेंद्र सिंह वर्मा को उन्होंने हरा दिया है। नितिन अग्रवाल का चुना जाना तय था। वह वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

इन चुनाव के लिए ही विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को बुलाया गया। सदन की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। कार्यवाही के पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित अन्य पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया।मतदान की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की देखरेख में हुई।

इसके पहले रविवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र को संविधान के प्रति निष्ठावान होकर सुगमता से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में सारवान और गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी दलों को सहयोग करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राकेश प्रताप सिंह, बसपा नेता शाह आलम उर्फ  गुड्डू जमाली, कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कैलाशनाथ सोनकर, मंत्री रमापति शास्त्री, चौधरी लक्ष्मीनारायण, सिद्धार्थनाथ सिंह, राज्यमंत्री गुलाब देवी, योगेंद्र उपाध्याय, विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top