India

BJP: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा

BJP: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक चल रही है। शनिवार को बैठक का दूसरा दिन है। इस बैठक के लिए शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेता भी बैठक में शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बन सकती है। आम चुनाव के लिए संगठन के नेताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही इसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी चर्चा होगी।


बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि चार जातियों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर काम किए जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में देश को जातियों में बांटने की कोशिश की गई लेकिन मेरे लिए सिर्फ चार जातियां अहम हैं और वो हैं नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार हैं।

पीएम मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से 2024 के आम चुनाव के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा। भाजपा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसके लिए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जनता तक पहुंचाने की भी बात कही गई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के निर्देश भी पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top