यूपी चुनाव 2022: 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
जिसमें पूर्वांचल की 25 सीटें शामिल हैं। उनमें वाराणसी की छह, मऊ और मिर्जापुर की तीन, गाजीपुर जिले की चार सीट, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, भदोही जिले की दो और चंदौली जिले की एक सीट शामिल है। बलिया में छठे चरण (3 मार्च) और बाकी दोनों जिलों में सातवें चरण (7 मार्च) को चुनाव होने हैं।
आजमगढ़ जिला-
सगड़ी- वंदना सिंह
फूलपुर पवई- रामसूरत राजभर
मऊ जिला-
मधुबन- रामविलास चौहान
घोसी- विजय राजभर
मुहम्मदाबाद गोहना (एससी)- श्रीराम सोनकर
बलिया जिला-
बलिया नगर- दयाशंकर सिंह
बैरिया- आनंद स्वरूप शुक्ला
जौनपुर जिला-
मल्हनी- केपी सिंह
मुंगराबादशाहपुर- अजय दुबे
गाजीपुर जिला-
जखनियां (एसी)- रामराज वनवासी (मूसहर)
गाजीपुर- संगीता बलवंत बिंद
जंगीपुर- रामनरेश कुशवाह
मुहम्मदाबाद- अलका राय
चंदौली जिला-
सकलडीहा- सुशील सिंह
वाराणसी जिला-
पिंडरा- अवधेश सिंह
अजगरा (एससी)- त्रिभुवन राम
शिवपुर- अनिल राजभर
वाराणसी उत्तर- रवींद्र जायसवाल
वाराणसी दक्षिण- नीलकंठ तिवारी
वाराणसी कैंट- सौरभ श्रीवास्तव
भदोही जिला-
भदोही- रवींद्र त्रिपाठी
औराई (एससी)- दीनानाथ भास्कर
मिर्जापुर जिला-
मिर्जापुर नगर- रत्नाकर मिश्रा
चुनार- अनुराग सिंह
मड़िहान- रमाशंकर पटेल
