India

BREAKING NEWS: संसद की लोकलेखा समिति के 100 वर्ष पूरे होने के बाद, आज विपक्षी दलों के नेता करेंगे बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा

शीत सत्र : संसद की लोकलेखा समिति के 100 वर्ष पूरे होने पर 4-5 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय समारोह का रविवार को समापन हो गया। आज (सोमवार) सुबह 10 बजे संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेता बैठक करेंगे। यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में सत्र के दौरान पारित होने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों और अन्य कामकाज से लेकर सदन में सरकार को घेरने के लिए आगे की रणनीति क्या होगी, इन मुद्दों पर चर्चा होगी।

लोकलेखा समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 12 सदस्यों के निलंबन के कारण राज्यसभा में तनाव है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि निचले सदन लोकसभा में कार्यवाही सुचारु रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, 12 सांसद राज्यसभा से बाहर हैं, जबकि अन्य बहस में हिस्सा ले रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं। यह मामला हम लोकसभा में नहीं उठा सकते, लेकिन राज्यसभा में यह उठेगा। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु है। लोकलेखा समिति की महत्ता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिवसीय समारोह का उद्देश्य लोकलेखा समिति को मजबूत करना और इसके महत्व पर विचार करना था।

बैठक इस नतीजे पर पहुंची कि सरकार की ओर से लोगों के कल्याण पर खर्च की जाने वाली राशि पर चर्चा करने और निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए समिति को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। इससे सरकार के भीतर ही पारदर्शिता के साथ जवाबदेही भी तय होती है। जनता के पैसे के अनावश्यक खर्च पर यह कड़ी नजर रखती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top