Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: सीएम योगी और जेपी नड्डा आज आगरा दौरा, ‘मिशन-2022’ की रणनीति पर होगा मंथन

यूपी: सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगरा दौरे पर रहेंगे l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 10:40 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लखनऊ से विमान से आकर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा खेरिया एयरपोर्ट से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले पहले सत्र में वह ब्रज क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी।

मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता की मौजूदगी मे दोपहर तीन बजे पार्टी अध्यक्ष फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड फॉर्म हाउस पर कोरोना वॉरियर्स चिकित्सकों के सम्मान करेंगे। इसके लिए मंडल भर से एक हजार चिकित्सकों की सूची तैयार की गई है।तथा साथ ही टीकाकरण के कार्य के साथ ही तीसरी लहर के लिए लोगों को जागरूक करने के मुद्दे भी रहेंगे।

दूसरे सत्र में विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी प्रतिभाग करेंगे।

Most Popular