BREAKING NEWS: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगो की फरियाद, भू-माफिया की शिकायत पर सीएम का सख्त रुख

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा। इस दौरान सीएम ने गायों को चना और गुड़ खिलाया। साथ ही मंदिर में सीएम योगी के स्वान कालू के नए साथी गुल्लू को भी दुलारा और उसे बिस्किट खिलाया।

उसके बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। सीएम ने लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में गोरखपुर सहित अन्य जिलों से करीब 100 से अधिक फरियादी आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

बता दें कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के पास सबसे अधिक शिकायतें पुलिस और जमीनी विवादों से जुड़ी पहुंची। सीएम योगी ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मुद्दे थाने पर ही खत्म हो जाने चाहिए। यहां आने की नौबत नहीं आनी चाहिए।

सीएम ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों पर गंभीर हो जाएं। भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनसे सख्ती से निपटा जाए। अधिकारियों से कहा कि गोरखपुर मंडल के शिकायती पत्रों का निस्तारण वह जल्द करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *