Politics

BREAKING NEWS: पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी अब कांग्रेस में शामिल हुए, इससे पहले सपा और बसपा के थे सदस्य, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता

हरिद्वार के पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी ने दिल्ली में सोमवार की शाम करीब पांच बजे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस के दफ्तर में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने हरिद्वार जिले से सपा से सांसद का चुनाव लड़ा था। जिसके बाद वह जीत हासिल कर सांसद बने थे। इसके बाद कुछ सालों बाद उन्होंने बसपा का थामन थाम लिया था। करीब दो साल पूर्व रुड़की नगर निगम चुनाव में उन्होंने बसपा के प्रत्याशी के रूप में मेयर के पद पर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि देश में आज किसानों की हालत पूरी तरह से खराब हो गई है। जिसकी जिम्मेदार मौजूदा भाजपा सरकार है। देशभर में युवा बेराजगार हैं, लेकिन सरकार रोजगार के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। बसपा का दामन छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में अगर जनता को समझती है तो वह कांग्रेस सरकार है। वह भी देश की जनता हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। कहा कि सोनियां गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। जैसे हालात देश में चल रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस ही एक विकल्प है।

राजेंद्र बाडी ने वर्ष 2004 में उत्तराखंड बनने पर हरिद्वार सीट पर सपा से सांसद का चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस और भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों को हराकर हरिद्वार के सांसद बने थे।

 

 

Most Popular