National

BREAKING NEWS: राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात हॉकी खिलाड़ी वंदना, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की परेड में भी शामिल होंगी

टोक्यो ओलंपिक: ओलंपिक टोक्यो में हॉकी में इतिहास रचने वाली हरिद्वार की बेटी रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे धर्मनगरी हरिद्वार और देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश और पूरे विश्व में आज चमक रहा है। ओलंपिक के समापन होने के बाद जब वह भारत वापस लौटेंगी तो दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से भारतीय ओलंपिक दल के साथ वह मुलाकात करेंगी।

रविवार को प्रदेश के खेल मंत्री डा. अरविंद पांडेय वंदना कटारिया के घर पहुंचकर मां और परिजनों को सम्मानित करेंगे। खेल मंत्री कोई बड़ी घोषणा भी वंदना के लिए कर सकते हैं। जिससे जिले और खेल प्रेमियों की निगाहें मंत्री पर लगी हुई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल ने बताया कि खेल मंत्री के पहुंचने की तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वंदना कटारिया जब हरिद्वार आएंगी तो उनका जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वागत-सम्मान किया जाएगा।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाली परेड़ में भी खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगी। इसी दिन शाम को चार बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दल के साथ वह उनसे मिलेंगी। 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर भी वंदना अन्य साथियों के साथ भेंट करेंगी। इन कार्यक्रमों में ओलपिंक दल के साथ ही वंदना कटारिया का भी स्वागत किया जाएगा। जिससे हरिद्वार और प्रदेश के लिए यह बड़ी बात होगी।

वंदना की भतीजी खुशी कटारिया भी बुआ वंदना कटरिया की राह पर चल रही हैं। खुशी कटारिया भी सब जूनियर टीम में शामिल हैं और इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मैच समाप्ति के बाद उनकी बुआजी से बात हुई थी। जिसमें उन्होंने उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी,

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top