Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची लखनऊ, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ आई हैं। तीन दिन तक कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी लखनऊ हवाई अड्डे से सीधे हजरतगंज में मौजूद गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माला पहना कर दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखनऊ हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। जिसके बाद वह पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। लखनऊ में रूकने के साथ ही वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगी। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ हवाई अड्डे पर मौजूद थे। उन्होंने प्रियंका के पहुंचते ही जमकर नारेबाजी की।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top