कांग्रेस: आज मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संभालेंगे कांग्रेस की कमान

कांग्रेस अध्यक्ष: 19 अक्तुबर को कांग्रेस को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया था। आज मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अध्यक्ष पद संभालेंगे।

इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का कार्यभार संभालने से पहले खड़गे राज घाट, शांति वन, विजय घाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और समता स्थल जाएंगे। मंगलवार शाम उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी।

19 अक्तुबर को मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की, जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है।