देश में कोरोना अपडेट: देश में एक हजार से भी कम आएं कोरोना मामले, बीते 24 घंटे में मिले 937 नए केस, 9 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना: आज देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर कमी आई है। कोरोना मामले एक हजार से भी कम आएं है। सक्रिय केस में भी गिरावट आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के मामलों की संख्या 937 रही। कोरोना के कुल मामलें बढ़कर 4,46,61,516 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 14,515 हो गए। बीते 24 घंटे में नौ लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,30,509 हो गई है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,16,492 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटे में सक्रिय केस में 324 की गिरावट आई है। अब यह कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 219.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।