Uttar Pradesh

ताजमहल: बकरीद पर मुफ्त में कीजिए ताजमहल का दीदार, तीन घंटे पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, देशी-विदेशी पर्यटक भी इस सुविधा का उठा सकेंगे लाभ

ताजमहल: ईद और बकरीद की नमाज के समय ताजमहल में प्रवेश का कोई टिकट नहीं लगता है। इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस साल 10 जुलाई को मनाया जा रहा है।आपको बता दें कि बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती हैं l अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि इस दिन यानी कल ताजमहल में तीन घंटे तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे।

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि बकरीद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा होती है। इसके लिए तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। सुबह सात से 10 बजे यह सुविधा तक रहेगी। इस दौरान नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 बजे से सभी टिकट काउंटर शुरू होंगे। इसी समय से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू होगी।

ताजमहल में प्रवेश का भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, जबकि सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपये का टिकट है। 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलता है। वहीं मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का टिकट अलग से लगता है। रविवार को सुबह सात से 10 बजे तक किसी भी पर्यटक का टिकट नहीं लगेगा। निशुल्क प्रवेश और साप्ताहांत होने के कारण पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

ईद और बकरीद की नमाज के समय ताजमहल में प्रवेश का कोई टिकट नहीं लगता है। इस दौरान पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलता है। शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश रहता है। विश्व धरोहर दिवस पर भी यह सुविधा मिलती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती है। इसके चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बकरीद पर तीन घंटे ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रखने का आदेश जारी किया है।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top