महाराजगंज नगर पालिका चेयरमैन पद पर डॉ पुष्पलता मंगल ने लिया जनता के सामने अपना शपथ

“महराजगंज जनपद के इतिहास में पहली बार समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका सदर के चेयरमैन की कुर्सी पर बंपर वोटों से जीत दर्ज कर डंका बजाया है। इसके बाद बारी थी शुक्रवार को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के साथी बनने को महराजगंज नगर की जनता हजारों की संख्या में पहुंची।



वजह खास थी यह शपथ ग्रहण जनपद मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर जनता की खुली अदालत में हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल रहे। 



महराजगंज नगर पालिका की समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. पुष्पलता मंगल ने शपथ ग्रहण से पहले बाबा साहब और प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना जैसे महापुरुषों का आशीर्वाद लिया।

 

इसके बाद सड़क पर बड़ी संख्या में आम जनता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम एक साथ शपथ ग्रहण के लिए पैदल ही निकल पड़ा।



खचाखच भरी जनता की अदालत में एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने डा. पुष्पलता मंगल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।



शपथ पूरी होते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से और अखिलेश यादव- सुशील टिबड़ेवाल जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।



इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, महराजगंज सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी निर्मेश मंगल, सपा के वरिष्ठ नेता श्रवण पटेल सहित बहुत बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रही।



शपथ ग्रहण से पहले डा. पुष्पलता मंगल ने महापुरुषों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *