महराजगंज: उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी व जिला समन्वयक के द्वारा चार अपंजीकृत केन्द्रो का किया गया निरीक्षण

महराजगंज: आज दिनांक 12.02.2024 को डा0 राजेश द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी / नोडल अधिकारी, प्राइवेट हास्पिटल, जनपद-महराजगंज एवं श्री आदित्य पाण्डेय, जिला समन्वयक, पी०सी०पी०एन०डी०टी०, जनपद-महराजगंज के द्वारा चार अपंजीकृत केन्द्रो का निरीक्षण किया गया।

1. राजेश्वरी पाली क्लीनिक, कोल्हुई बाजार, लोटन रोड, जनपद-महराजगंज- आज दिनांक 12.02.2024 को अपरान्ह 02 बजकर 12 मिनट पर राजेश्वरी पाली क्लीनिक, कोल्हुई बाजार, लोटन रोड, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण किया गया। श्री सुनील कुमार तिवारी, प्रबन्धक, राजेश्वरी पाली क्लीनिक, कोल्हुई बाजार, लोटन रोड, जनपद-महराज गंज द्वारा अपंजीकृत रूप से क्लीनिक को संचालित किया जा रहा है। जिसके कम नोटिस दिया गया कि आप अपने क्लीनिक को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज मे प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा में आपके सेंटर को सील करते हुए विविध कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।



2. भारत पैथालॉजी, कोल्हुई बाजार, जनपद-महराजगंज आज दिनांक 12/02/2024 को 2 बजकर 21 मिनट पर भारत पैथोलॉजी, कोल्हुई बाजार, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण किया गया। श्री अशोक कुमार शुक्ला, प्रबन्धक, भारत पैथालॉजी कोल्हुई बाजार, जनपद-महराजगंज द्वारा अपंजीकृत रूप से पैथालॉजी को संचालित किया जा रहा है। जिसके कम में नोटिस दिया गया कि आप अपने पैथालॉजी सेन्टर को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्य था की दशा में आपके सेन्टर को सील करते हुये विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।



3. न्यू मार्डन अपोलो पैथालॉजी, बनकटी, फरेन्दा, जन पद-महराजगंज-आज दिनांक 12.02.2024 को अपरान्ह 03 बजकर 57 min नट पर न्यू मार्डन अपोलो पैथालॉजी, बनकटी, फरेन्दा, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण किया गया। श्री सुनील कुमार, प्रबन्धक, न्यू मार्डन अपोलो पैथालॉजी, बनकटी, फरेन्दा, जनपद-महराजगंज द्वारा अ पंजीकृत रूप से पैथालॉजी को संचालित किया जा रहा था। जिसके कम नोटिस दिया गया कि आप अपने पैथालॉजी सेंटर को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्यथा क दशा में आपके सेन्टर को सील करते हुये विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।



4. न्यू अम्बे पैथालॉजी, बनकटी, फरेन्दा, जनपद-महराजगंज- आज दिनांक 12.01.2024 को न्यू अम्बे पैथालॉजी, बनकटी, फरेन्दा, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय न्यू अम्बे पैथालॉजी, बनकटी, फरेन्दा, जनपद-महराजगंज पर पैथालॉजी एवं ई०सी०जी० का संचालन अपंजीकृत रूप से करते हुये पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *