Politics

यूपी: प्रचार के अंतिम दिन मथुरा में हेमा मालिनी का रोड शो, भाजपा को वोट देने की अपील

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मसानी स्थित केदार धाम से जनसंपर्क रोड शो निकाला गया। हेमा मालिनी ने महाराज अग्रसेन जी को पुष्पांजलि अर्पित कर रोड शो का शुभारंभ किया एवं पंडित दीनदयाल जी को माल्यार्पण कर रोड शो का समापन किया। रोड शो के जरिए हेमा मालिनी ने मोदी सरकार के 10 साल में किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा और विकसित भारत के नव निर्माण के लिए फिर से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

हेमा मालिनी ने कहा कि में आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी को साक्षी मानकर मैं आपको विश्वास दिला रही हूं की कालिंदी का अगले पांच साल में वही स्वरूप होगा जिस स्वरूप का आप सभी बृजवासी ध्यान करते हो। उन्होंने कहा कि मथुरा लोकसभा की समृद्धि के लिए कार्य करती रहेंगी। हेमा मालिनी ने कहा कि सब बृजवासी 26 अप्रैल को अपने एक-एक बोर्ड से कमल खिलाकर मुझे रिकॉर्ड मतों से जिताने जा रहे हैं। मैं चाहती हूं यहां के बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा मिले और मथुरा देश के संपन्न नगरों में शामिल हो। 

मथुरा विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही बृजवासियों में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोग हाथों में फूल मालाएं और फूलों से भरी टोकरी लेकर उनके रोड शो का स्वागत करने के लिए खड़े थे। जैसे ही हेमा मालिनी का काफिला उनके क्षेत्र में पहुंचा, लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। ये रोड शो मसानी कच्ची सड़क, चौक बाजार, विश्राम घाट और होली गेट होते हुए डैंपियर दीनदयाल पार्क पहुंचा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने के नियम के तहत बुधवार शाम पांच बजे यह बंद हो जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top