राजधानी लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार को जमकर फैमिली ड्रामा हुआ। लव जिहाद के नाम पर लड़का और लड़की को अमौसी एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने पकड़ लिया। मामले में लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम समुदाय का है। लड़की के पिता ने लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया है
एयरपोर्ट पर जब दोनों को पकड़ा गया तो लड़की अपने पिता से ही भिड़ गयी। काफी देर तक वहां पर हंगामा चलता रहा। जानकारी के मुताबिक पकडे गए लड़के का लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 दिन पहले लड़की के पिता ने जैदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरोजनी नगर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़के ने अपना नाम फहीम व लड़की ने अपना नाम संगीता बताया है। उसके बाद सरोजनी नगर पुलिस ने दोनों को बाराबंकी पुलिस हवाले कर दिया। बाराबंकी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।