India

कांग्रेस: चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारत जोडो न्याय यात्रा को तय समय से पहले समटने की तैयारी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कांग्रेस गठबंधन का बिखरता कुनबा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यात्रा को तय समय से पहले ही समेटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है।

पार्टी की ओर से हालांकि यह तर्क दिया जा रहा है कि यात्रा को 70 किलोमीटर प्रतिदिन तय करना था, जिसमें अब सौ किलोमीटर से ज्यादा का सफर प्रतिदिन तय किया जा रहा है। इसकी वजह से यात्रा अपने तय लक्ष्यों को जल्दी पूरा कर रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में पार्टी अब 11 दिन के बजाय 6 से 7 दिन में ही अपनी यात्रा को समाप्त कर लेगी।

पार्टी का मानना है कि गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय गठबंधन समिति की तमाम बैठकों के बाद भी अब तक गठबंधन का फार्मूला तय नहीं हुआ है। इसलिए अब गठबंधन और सीट बंटवारे को अमली जामा पहनाने के लिए कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी का होना भी जरूरी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों ओडिसा में है। इस यात्रा का दूसरा चरण 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुआ था। इसमें 67 दिन में 6713 किलोमीटर की दूरी तय करने की योजना बनाई गई। इस यात्रा में राहुल गांधी ने 15 राज्यों के 110 जिलों का भ्रमण करना तय किया हुआ है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को मुंबई में पूरी होनी थी। लेकिन अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top