IPL 2024: आज विदेशी धरती पर होगी खिलाड़ियों की नीलामी, 10 टीमों के पास कुल 77 जगह खाली

आईपीएल 2024: आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर आईपीएल 2024 की नीलामी होगी। मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने वाली बोली में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। इस राशि के दम पर ये टीमें बोली के लिए उपलब्ध 333 क्रिकेटरों में से 77 उपलब्ध स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी।

आईपीएल की मिनी बोली में देश और विदेश के कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने जा रही है। निगाहें गुजरात टाइटंस पर होंगी। उसे मुंबई इंडियंस चले गए हार्दिक पंड्या की जगह भरनी है। सबसे ज्यादा राशि भी 38.15 करोड़ रुपये उसके पास बची है।

सबसे ज्यादा 12 स्थान कोलकाता नाइटराइडर्स को भरने हैं। उसके पास गुजरात के बाद सबसे ज्यादा 32.7 करोड़ रुपये बचे हैं। 10 टीमों में सबसे कम राशि लखनऊ के पास 13.2 करोड़ रुपये बची है, जबकि उसे छह स्थान भरने हैं।


आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर होने वाली बोली में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रवींद्र जैसे कैप्ड क्रिकेटरों के अलावा यूपी के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा क्रिकेटरों पर पैसा बरसने की उम्मीद है।

इस बार बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, केदार जाधव, शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे चर्चित खिलाड़ी नीलामी में दिखाई नहीं देंगे।


चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 31.4 करोड़ रुपये की राशि शेष है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ की राशि शेष है।
गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ की राशि शेष है।
कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 32.7 करोड़ की राशि शेष है।
लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये शेष हैं।
मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपये की राशि शेष है।
पंजाब किंग्स 29.1 करोड़ रुपये की राशि शेष है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23.15 करोड़ रुपये की राशि शेष है।
राजस्थान रॉयल्स 14.5 करोड़ रुपये की राशि शेष है।
सनराइजर्स हैदराबाद 34 करोड़ रुपये की राशि शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *