India

केरल: केरल में भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 143 की मौत, 128 घायल, बचाव अभियान में जुटे सैनिक, भारी बारिश का रेड अलर्ट

केरल: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के कारण भयानक भूस्खलन हुआ है। वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 128 घायल है। यहां सेना व बचाव दल युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रादेशिक सेना की 122वीं इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक बचाव अभियान के दूसरे दिन की तैयारी कर रहे हैं। आज लोगों को अस्थायी आश्रय से निकालकर एक स्थानीय स्कूल में ले जाया जाएगा। वहीं वायनाड भूस्खलन में 143 लोगों की मौत के बाद केरल में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।

इधर मौसम विभाग के अनुसार वायनाड में आने वाले कुछ दिन और खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि पड़ोसी मलप्पुरम, कोझिकोड और कनूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है। आपदा और लगातार बारिश को देखते हुए, सभी शिक्षण संस्थान बुधवार, 31 जुलाई को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की, एर्नाकुलम, अलप्पुझा और पठानमथिट्टा में भी छुट्टी घोषित की गई है।

केरल सरकार ने वायनाड हादसे के बाद राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, राज्य सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी है। मुख्य सचिव वी वेणु की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में 30 और 31 जुलाई को राजकीय शोक रहेगा।और सभी सरकारी कार्यक्रम व उत्सव रद्द रहेंगे। फिलहाल बचाव और राहत के काम में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के 300 जवान तैनात किए गए हैं। सेना, नौसेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल सहित बचाव दल खराब मौसम के बीच जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

वायनाड के पूर्व सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को वायनाड का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मौसम खराब होने और इलाके में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग नहीं होने की वजह से दोनों का दौरा रद्द किया गया है। वे कल यानी मंगलवार को भी वायनाड जाना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण दौरा नहीं कर पाएंगे। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘वायनाड में मेरे भाइयों और बहनों, भले ही हम कल वायनाड नहीं आ सके, लेकिन इस दुखद घड़ी में हमारा दिल आपके साथ है और हम आप सभी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top