Maharajganj

महराजंगज: पुलिस ने खट्टे किये अवैध क्लीनिकों के दांत, 12 डेंटल क्लीनिक व लैब संचालकों पर कारवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजंगज दिनांक- 18.06.2024

-पुलिस ने खट्टे किये अवैध क्लीनिकों के दांत, 12 पर कारवाई की।

-लंबे समय से मिल रही थी क्लीनिकों के खिलाफ शिकायत

-बगैर लाइसेंस हो रहे थे संचालित आए दिन होता था हंगामा

*-स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने की कारवाई*

*-12 डेंटल क्लीनिक और लैब संचालकों पर हुई कड़ी कारवाई*

*-जनपद के सभी थानाक्षेत्रों में हो रही अवैध क्लीनिकों की जांच*

महाराजगंज में बगैर लाइसेंस और उचित दस्तावेजो के अभाव के बीच जनपद में अवैध रूप से चल रहे डेंटल क्लीनिको और लैब के खिलाफ मंगलवार बड़ी कारवाई की गई। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 प्रतिष्ठानों पर कारवाई करके संचालकों के दांत खट्टे कर दिये। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की कारवाई के दौरान अवैध क्लिनिक संचालकों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई।

मंगलवार को हुई कारवाई में पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से डेंटल लैब और क्लीनिकों पर जाकर उनके लाइसेंस चेक किये जब वह दिखाने में असमर्थ मिले तो उनके खिलाफ वैधानिक कारवाई की गई। लंबे समय से जनपद में अवैध क्लीनिकों पर इलाज करवाकर लोगों की हालत बिगड़ने और हंगामे की शिकायतें आ रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वास्थ्य विभाग से सभी क्लीनिकों के लाइसेंस जांचने की कारवाई करने को लेकर समन्वय किया और इसके बाद मंगलवार को संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया। जिसमें 12 क्लीनिकों और डेंटल लैब के ऊपर सीज और नोटिस देने की कारवाई की गई। 

इनके खिलाफ की गई कारवाई

1.बाम्बे डेंटल लैब -नोटिस

2.ए- मलिटीस्पेशलिटी क्लिनिक – नोटिस

3. प्रथा डेंटल एवं मल्टीस्पेशलिटी सेंटर नोटिस

4-डेंटल लैब डा0 ए0के0 सिंह-सील

5. शिवम डेंटल लैब- सील

6. डेंटल लैब सिनेमा हाल के पास – सील

7-डा0 रामशब्द सिंह पुत्र गेंदा सिंह निवासी हरदीडाली सिंह डेन्टल क्लिनीक हरदीडाली

8-डा0 अब्दुल हमीद पुत्र अब्बास अली निवासी वाड नं0 13 बिस्मिल नगर सोनौली अफरोज डेन्टल क्लिनीक मंगल बाजार पानी टंकी सोनौली

9-डा0 आर०वी० वरुण पुत्र राजकुमार निवासी करमहवा थाना नौतनवा ज्योति डेन्टल क्लिनीक SSB रोड सोनौली

10-डा0 सलाउद्दीन पुत्र जौहर अली निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवा मन्नूरी दत्त सुरआ केन्द्र भगवानपुर

11-डा0 प्रदीप शर्मा पुत्र श्री सन्तबली शर्मा निवासी मनिकापुर वैकुण्ठपुर थाना बरगदवा गोरखपुर डेन्टल क्लिनीक भगवानपुर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top