Maharajganj

महराजगंज: मार-पीट, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज



महराजगंज
सिंदुरिया
स्थानीय थाना क्षेत्र जगरनाथ (जौरहर) निवासिनी शाहजादा खातुन ने तहरीर देकर बताया कि मेरी शादी वर्ष 16 मई 2023 में अकील खान के साथ हुई थी। जो मेरे साथ दो माह रहे इसके बाद 14 जुलाई 2023 को विदेश कमाने चले गये। उनके जाने के बाद से ही मेरी सास खुशुबुन निशा, ससुर नूरहसन, जेठानी रुबीना खातुन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और पैसा की मांग करने लगे हैं। मना करने पर मारते पीटते हैं और जान मारने की बात कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top