महाराजगंज: महाराजगंज आज महाराजगंज नगर के केएमसी हॉस्पिटल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और जिले के सांसद पंकज चौधरी ने सदर विधायक जय मंगल कनौजिया और पनेरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के साथ मीडिया से बताया कि सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने की अधिकृत अनुमति दे दी है।
जिससे महाराजगंज के गरीब मरीजों आयुष्मान कार्ड धारकों अंत्योदय कार्ड धारकों को सारी सुविधा सारे इलाज सरकारी कीमतों पर मिलेंगे। साथ ही साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं भी चलेंगी। इस विस्तार में जिले के हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं जिसके लिए लोग गोरखपुर जाते थे वह अब जिले में ही सुचारू रूप से मिलने लगेंगी।
विडियो यहाँ👇👇👇👇👇👇👇👇 देखें…
केएमसी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर मीना श्रीवास्तव भी मौके पर मौजूद थे उन्होंने बताया कि महाराजगंज जिले में कम दाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता के बीच लाना ही उनका एक सपना था जो सरकार के द्वारा पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर केएमसी पैरामेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ भानु प्रिया नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यश दुबे नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल के अलावा तमाम कार्यकर्ता और मीडिया गण उपस्थित थे।