यूपी: पांचवें चरण के मतदान के लिए ललितपुर में ड्यूटी पर तैनात मणिपुर के IRB जवान की मौत

ललितपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर ललितपुर ड्यूटी पर आए मणिपुर राज्य के एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चुनाव को लेकर जनपद झांसी ललितपुर में बाहरी फोर्स आई है। यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। इसी क्रम में झांसी ललितपुर सीट के लिए भी मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए यहां दूसरे राज्यों के भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि रविवार की रात मणिपुर के एक जवान की तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी मोहम्मद मुश्ताक के अनुसार जवान शुगर का मरीज था। बीपी भी कम हो गया था।

बता दें कि झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है। यहां 21 लाख से अधिक वोटर हैं। रविवार को झांसी के भोजला मंडी से मतदान पार्टियों की रवानगी हुई। इसके बाद शाम तक कर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए। इसी कड़ी में दूसरे राज्यों से आए सुरक्षा जवानों ने भी ड्यूटी संभाल ली। मणिपुर का आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) जवान होजामंग (54) भी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गया।

उसकी तैनाती ग्राम मिर्चवारा के बूथ पर थी। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *