Politics

जनपद में आज आम आदमी पार्टी के द्वारा, सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

✍️विकास शुक्ला
      अयोध्या

जनपद में आज आम आदमी पार्टी के द्वारा, सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान मे सदस्य बन  रहे हैं। लोग दिल्ली के विकास के मॉडल को पसंद कर रहे हैं इस मौके अनिल कुमार प्रजापति महानगर अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार में जिस तरह से गुंडा गर्दी वा लूटमार फैली हुई है।

उसको देखते हुए पूरे प्रदेश में जनता अब परिवर्तन का मूड बनाकर आम आदमी पार्टी की तरफ रुझान कर रही है।जिस क्रम में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली वह एक सुर में पार्टी को मजबूत करने के लिए तथा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जोर दिया। अब 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी ऐसी लहर चल रही है।

पार्टी की सदस्यता दिलाने वालों में यू के द्विवेदी अनुशासन समितिअध्यक्ष,महिला विंग गायत्री मिश्रा,सूरज प्रधान जिला उपाध्यक्ष,विकास वर्मा(CYSS) छात्र सभा जिलाध्यक्ष अयोध्या,शारजहां मास्टर महानगर उपाध्यक्ष,रमेश पांडे आदि लोग मौजुद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top