Bollywood

यादें: सिद्धार्थ शुक्ला निधन से दो तीन दिन पहले विशाल आदित्य से मिले थे, जाने आखिरी बार उनसे हुईं बातें जिससे आँखे भर आयी

सिद्धार्थ शुक्ला: टीवी के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का महज 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था, निधन को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया और अभी भी मनोरंजन जगत इस गम से उबर नहीं पा रहा है।  और उनके जाने के बाद से फैंस उनकी मां रीता शुक्ला और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज का हालचाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देते हुए शहनाज की तस्वीरें सामने आईं थीं वो दिल तोड़ देने वाली थीं। सिद्धार्थ के चले जाने के बाद से बताया जा रहा है कि शहनाज गुमसुम सी रहने लगी हैं।

हाल ही में अभिनेता और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सिद्धार्थ के निधन के ठीक 2-3 दिन पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये सिद्धार्थ से उनकी आखिरी मुलाकात और बात होगी।

सिद्धार्थ और विशाल की ‘बिग बॉस’ शो में कई बार लड़ाई हुई थी। विशाल अक्सर उस टीम का हिस्सा होते थे जो सिद्धार्थ के खिलाफ रहती थी। ऐसे में अक्सर दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अनबन बनी रहती थी। विशाल ने बताया कि शो खत्म होने के बाद से भी दोनों के बीच बातचीत बंद थी लेकिन खतरों के खिलाड़ी 11 में उनका काम देखकर सिद्धार्थ ने कहीं से उनका नंबर निकाल लिया था, और दोनों के बीच करीब आधे घंटे बात हुई थी। सिद्धार्थ ने बाद में उनसे ये भी कहा था कि जल्द मिलते हैं और फिर वो मिले भीं। विशाल अभी भी इस बात को लेकर सदमे में है कि वो सिद्धार्थ संग उनकी आखिरी मुलाकात थी।

विशाल ने आगे कहा कि, ‘सिद्धार्थ ने खतरों के खिलाड़ी में मेरा स्टंट देखा जहां मैं पानी में तैर रहा था, जबकि मुझे तैरना नहीं आता है। ऐसे में सिद्धार्थ ने मुझे फोन किया और मेरी हिम्मत की तारीफ की। उन्होंने कहा था विशाल जो तूने किया ना वो मैं कभी नहीं कर पाता। फोन पर बात करने के बाद हमारी मुलाकात भी हुई लेकिन ये ऐसी होगी मैंने सोचा नहीं था। इसके दो तीन दिन बाद ही जब उनके निधन की खबर सामने आई तो मैं हैरान रह गया। मैं अभी भी सदमे में हूं’।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top