PM Modi Birthday: प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72 वां जन्मदिन भाजपा पूरे देश में जोरों शोरो से मना रही है। यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज से सेवा पखवाड़ा शुरू हो रहा है, जो कि दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक चलेगा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित लाखों करोड़ों कार्यकर्ता भी ट्वीट के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करके पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं l मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे l मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाएl’
गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में जन्मे नरेन्द्र मोदी जी ने 135 करोड़ भारतीयों के प्रधान सेवक बनने की एक लंबी एवं प्रेरक यात्रा तय की है। इस यात्रा में जीवन के पग-पग पर मिली चुनौतियों और संघर्षों को उन्होंने अवसर मानकर एक नए भारत का शिल्प गढ़ा है। विगत 20 वर्षों से देश-दुनिया उनकी वैचारिकी, कार्यशैली, विजन और मिशन के साक्षी रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास और सुशासन का जो माडल प्रस्तुत किया, भारत दशकों से उसकी प्रतीक्षा में था।
