पीएम मोदी ने जापान के चंद्रयान को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने के लिए दी बधाई

सफलता: जापान का चंद्रयान स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (स्लिम) चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है।ऐसा करने वाला वह रूस, अमेरिका, चीन और भारत के बाद पांचवा सफल देश बना गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जक्सा) को बधाई दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, साॅफ्ट लैंडिंग के लिए प्रधानमंत्री किशिदा और जक्सा के सभी लोगों को बधाई। आशा करता हूं इसरो और जक्सा अंतरिक्ष खोजों में एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

मून स्नाइपर के नाम से जाने जाना वाले इस यान का मकसद चांद के शिओली क्रेटर की जांच करना है। ये चांद के सी ऑफ नेक्टर हिस्से में है। इस हिस्से में स्नाइपर ये जांच करेगा की चांद कैसे बना था। साथ ही, यह चुनी गई जगह के 100 मीटर के अंदर सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन करना भी चाहता था।

 आपको बता दें कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने इसे विकसित किया था। जापान के इस यान को मून स्नाइपर नाम दिया गया है। जापान की स्पेस एजेंसी जाक्सा ने 7 सितंबर, 2023 को अपने स्नाइपर को चांद के लिए रवाना किया था। चार महीने से ज़्यादा की यात्रा के बाद, यह चंद्रमा की सतह पर उतरा। जाक्सा ने कहा कि स्लिम ने योजना के मुताबिक लक्ष्य के 100 मीटर के भीतर लैंडिंग की। इस सफलता के साथ जापान, रूस, अमेरिका, चीन और भारत के बाद चांद पर सॉफ़्ट लैंडिंग कराने वाला पांचवां देश बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *