प्रधान संघ का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नागेंद्र सिंह उर्फ धीरज सिहं को ब्लाक अध्यक्ष और शिव कुमार पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया

विनय दुबे रिपोर्ट

चौरीचौरा गोरखपुर। विकासखंड ब्रह्मपुर  में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की सर्व सम्मति से प्रधान नागेंद्र सिंह उर्फ धीरज  सिंह को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष और  शिव कुमार पासवान को प्रधान संघ का ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री के रूप में विष्णु मौर्य ,संगठन मंत्री के रूप में उमेश निषाद और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत यादव उर्फ सोनू यादव चुने गए।

यहां देखें विडियो

https://youtu.be/OSn6a6uT3Do

कार्यक्रम में विकास खण्ड ब्रह्मपुर क्षेत्र के सभी प्रधानों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव, उमेश यादव, शिवाजी सिंह, सुमित्रा देवी , अब्दुल हन्नान खान, गीता देवी, शैलेश यादव, सतीश सिंह, कल्पना यादव, ब्रह्मानंद रावत, मानवेंद्र यादव,ओम प्रकाश निषाद, प्रदीप पासवान, विनीत कुमार, हंटू सिंह, चूड़ामणि शाही, जोखन यादव,और उपेंद्र पासवान आदि प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *