Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021: आज मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल, एडीजी और आईजी ने सुरक्षा का जाना हाल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा आ रहे हैं। वह यहां करीब एक घंटा 50 मिनट रहेंगे। इस दौरान रामलीला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के दर्शन भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अनुनय झा, परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद रामलीला मैदान और ओम पैराडाइज मैरिज होम पर बने हैलीपेड को देखा। मुख्यमंत्री योगी सोमवार दोपहर 3:15 बजे हैलीकॉप्टर से मथुरा आएंगे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर सायं 5:05 बजे मथुरा से प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन रविवार देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा।

मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी खाका खींच लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, आईजी नवीन अरोरा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह समेत अफसरों ने सुरक्षा का खाका खींचकर फोर्स को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं। जन्मभूमि की सुरक्षा में सीआरपीएफ भी लगी हुई है।

ये सामान जन्मस्थान में ले जाना मना…
– मोबाइल, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, बैग, पर्स, जूते-चप्पल जन्मभूमि से बाहर की रखने होंगे। जगह-जगह तलाशी होगी।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
– दोपहर 3:15 बजे मसानी रोड पर ओम पैराडाइज हेलीपैड पर उतरेंगे।
– दोपहर 3:30 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
– यहां संतों का स्वागत सम्मान, दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण एवं शंखध्वनि के साथ संतजन मुख्यमंत्री को वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सफल आयोजन के लिए सम्मानपत्र भेंट करेंगे।
– रामलीला मैदान पर 50 मिनट रुकने के बाद शाम 4:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान रवाना होंगे।
– जन्मभूमि पर लगभग 20 मिनट रुकने के बाद 5 बजे ओम पैराडाइज हेलीपैड पहुंचेंगे।
– शाम 5:05 मिनट पर हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top