Uttar Pradesh

कोरोना महामारी के बढ़ते जा रहे हैं मामले, सरकार क्यों है चुप : जिलाध्यक्ष जय नारायण मिश्रा

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के जिला अध्यक्ष जय नारायण मिश्र ने कोरोना महामारी के एक बार फिर से तकलीफ होने पर गहरी चिंता जताई है । उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी का नतीजा है कि इस महामारी में फिर से देशवासियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों कि यह सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण एक बार फिर से देश मौत का तांडव देखने की कगार पर खड़ा है और जिसकी जिम्मेदारी देश और प्रदेश की सरकार पर ही बनती है क्योंकि वह देशवासियों को इस महामारी से मुक्त होने का झूठा आश्वासन दे रही है। श्री मिश्र ने कहा कि कोरोना के घटते मामलों के बीच तेजी से अनलॉक होता जा रहा है।अनलॉक की प्रक्रिया के बीच ज्यादातर राज्यों में स्कूल भी खोल दिए गए हैं।इस बीच मुंबई से चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है।मुंबई के सेंट जोसफ स्कूल में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से चार 12 साल से कम उम्र के बताए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। अब तक कुल 44 हजार, 658 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 496 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर 2.45 प्रतिशत रही है। देश भर में अब तक कोरोना के कुल तीन करोड़, 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अब तक चार लाख, 36 हजार, 861 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 44 हजार, 899 है। प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के जिला अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि सरकार जिस तरह ढिलाई बरत रही है उससे वह दिन भी दूर नहीं है जब देश को एक बार फिर से कोरोना महामारी का तांडव देखने को मिलेगा। इसी के साथ श्री ने आम जनमानस से अपील भी की है कि वह इस महामारी में सावधानी अवश्य बढ़ते क्योंकि सरकार केवल मौत का तांडव देखना चाहती है और घर परिवार आपका है । इसलिए जहां तक हो सके इस महामारी से अपने और अपने परिवार का बचाव अवश्य करने का प्रयास करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top