Uttar Pradesh

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा, पूर्व सांसद के संघर्षों को लोगों ने किया याद

✍️ विकास शुक्ला

अयोध्या।

मित्रसेन यादव के संघर्षों को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने की आवश्यकता है। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ललई यादव ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर किसान इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रामप्रसाद रसिक एवं संचालन सुरेश इनसान ने किया।
श्रद्धांजलि सभा के आयोजक संयोजक बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि अब कोई मित्रसेन यादव तो नहीं बन सकता है लेकिन हम लोग उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलकर जरूरतमंदों की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी चौधरी बलराम यादव ने बताया इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, तेज नारायण पांडे, अब्बास अली जैदी, अनूप सांडा, पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलकराम वर्मा, हैरिंग्टनगंज ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन जिला पंचायत सदस्य इंदू सेन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राशिद जमील, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव सोनू मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पांडे वरिष्ठ नेता सूर्यकांत पांडेय, चौधरी महेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, प्रमुख राम प्रकट रावत संबोधित करते हुए पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता छेदी सिंह, समाजवादी पार्टी जिला गोंडा के अध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व चेयरमैन जब्बार अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुनव्वर अली, शाह हयात मसूद गजाली, मोहम्मद सलीम खान, संजय यादव, जय सिंह यादव, रामचंद्र, रावत शरद पासवान, मनोज जयसवाल, रमाकांत यादव, स्वामीनाथ वर्मा, अशोक वर्मा, आजाद सिद्दीकी, रामचेत यादव, बबलू कनौजिया, शाहरुख पठान, अंगद यादव, पितांबर यादव, ईश्वर लाल वर्मा, अमृत लाल वर्मा, मोहम्मद कमर राईन, शोएब खान, मकसूद अली, मोहम्मद अपील बबलू, जेपी यादव, पंचायत सदस्य मोहम्मद अली, रईश खान, ताजुद्दीन पप्पू, राम अचल यादव आलू नेता, खामा यादव, रमाकांत यादव, देवमणि कनौजिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top