Maharajganj

महाराजगंज: वैदिक गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज बड़हरा मीर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महाराजगंज: वैदिक गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज बड़हरा मीर जनपद महाराजगंज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद कबड्ड़ी, लम्बी कूद, ऊंची कुंद, दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद में प्रतिभाग किया विजई प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कबड्डी में जूनियर वर्ग के बालक कक्षा 7 के छात्र प्रथम 8 के द्वितीय एवं 6 के छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर बालिका में कक्षा 8 प्रथम 7 द्वितीय एवं 6 के छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया सीनियर वर्ग बालक में कक्षा 9 के छात्र प्रथम 10 के छात्र द्वितीय एवं 12 के छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा 10 प्रथम कक्षा 11 द्वितीय व कक्षा 9 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में आफताब आलम प्रथम सचिन द्वितीय और सर्वेश को तृतीय एवं सीनियर बालिका वर्ग में रितु यादव प्रथम अपेक्षा मिश्रा द्वितीय व निर्जला मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुए जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में अमित शर्मा प्रथम अनुज मौर्य द्वितीय आशीष भारतीय तृतीया को प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में खुशबू निषाद को प्रथम सावित्री मौर्य द्वितीय मुस्कान यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ इसके साथ ही अन्य खेल में भी बच्चों ने स्थान प्राप्त किया बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबंधक व मुख्य अतिथि द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रधानाचार्य ,शशि धरण सिंह , प्रबंधक घनश्याम द्विवेदी ,एवं विद्यालय के शिक्षक पवन पांडे , अजय पांडे ,योगेंद्र यादव, बृजेश , दीपक, सुशील , रंजीत ,अख्तर अली ,गोविंद गुप्ता ,अंकित त्रिपाठी ,अर्चना पटेल , रीता ,नेहा , सुमन पाण्डेय,अंतिमा, प्रेमांजलि, माधुरी संध्या ,आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top