यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सपा को जनता 2022 में 22 कदम भी नहीं चलने देगी

यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 से 2021 तक हर चुनाव में जनता की ओर से नकारे जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर भी समझ में नहीं आ रहा है कि जनता किसे काम करने का जनादेश दे रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सपा को प्रदेश की जनता 2022 में 22 कदम भी नहीं चलने देगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले अखिलेश यादव इससे अनजान हैं। सपा में संवाद व समीक्षा नहीं बल्कि परिवार का फरमान चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ पर कार्य करने वाला कोई भी किसी भी जाति का कार्यकर्ता भविष्य का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित पद तक पहुंच सकता है। लेकिन, परिवारवादी व्यवस्था पर चलने वाले दलों में सत्ता तथा संगठन का केन्द्र परिवार होता है इसलिए वंशवादी पार्टियों में कार्यकर्ता निर्माण संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने संकल्प वादे के पूरे किए हैं। कोविड से लड़ने के यूपी मॉडल की प्रशंसा पूरे विश्व ने की है। उन्होंने कहा कि अंतिम सांसे गिन रही सपा के मुखिया को सत्य समझ कर दुष्प्रचार छोड़ सकारात्मक राजनीति करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *