Politics

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल भाजपा में हुई शामिल

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार थम चुका है। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। यूपी के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं का अभियान का एक चेहरा रहीं पल्लवी सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।

इसके पहले, कांग्रेस के इसी बहुचर्चित अभियान का चेहरा रहीं वंदना सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली थी। वह पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व न मिलने के कारण नाराज थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी ने लंबे समय से उन्हें मिलने का समय नहीं दिया था। पुराने कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है।

इसके भी पहले प्रियंका मौर्य ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। वह यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top