Politics

यूपी चुनाव 2022: आज मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी करेंगे चुनावी सभा, डीएम और एसपी ने किया सभास्थल का निरीक्षण

यूपी चुनाव 2022: 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे है, इसी क्रम में सोमवार को यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में रहेंगे। वह जिले की किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पतारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किशनी विधानसभा क्षेत्र के पतारा स्थित घाटमदेव इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे किशनी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर के लिए वोट की अपील करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपा पदाधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे सभास्थल पर ही पहुंचेंगे।

दोपहर करीब एक बजे से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। आचार संहिता लागू होने से केवल सुरक्षा व्यवस्था ही प्रशासन के जिम्मे है। इसके चलते डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी एके राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुरक्षा के इंतजाम देखे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top