Politics

यूपी चुनाव 2022: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने खुद को बताया परमाणु बम, बोले- सरकार बनी तो बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर नहीं होगा चालान

यूपी चुनाव 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक समर्मियां काफी तेज हो गयी है। उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों का एक-दूसरे पर बातो का हमला भी तेज हो गया है। बड़े बड़े चुनावी वादे किये जा रहे हैं। यूपी में चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र-संकल्प पत्र जारी कर रही हैं।

वाराणसी में बातों-बातों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनता से अजीबोगरीब वादा किया।  राजभर ने अपने बयान में कहा कि ट्रेन की 70 सीटों पर 300 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं और ट्रेन का चालान नहीं होता है। वैसे ही 9 सवारी बैठाने वाली जीप भी जब 22 लोगों को लेकर जाती है, उस पर भी चालान नहीं होता। अगर बाइक पर तीन लोग बैठते हैं तो चालान क्यों होता है? आमजन को क्यों परेशान किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो बाइक पर तीन लोग सवारी कर सकेंगे। इसके लिए उनका चालान नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सका तो जीप और ट्रेन का भी चालान काटा जाएगा।

सुभासपा अध्यक्ष ने आगे प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए। सीएम योगी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बाद तीसरे ओमप्रकाश को भूल गए हैं, जो परमाणु बम है। आने वाले 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

Most Popular