Politics

यूपी चुनाव 2022: सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी ने किया दावा, सरकार बनते ही शिवपुर में बनेगा मिनी पीजीआई

यूपी चुनाव 2022: इन दिनों यूपी चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है, राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनाव प्रचार जारी है, बड़े बड़े चुनावी वादे किये जा रहे है। इसी क्रम में वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर ने रविवार को प्रेस वार्ता कर सरकार पर हमला बोला।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से खफा है। उन्होंने कहा कि शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार के विधायक द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया है। भ्रमण के दौरान जहां भी जाता हूं तो जर्जर सड़कें और बजबजाती नालियां ही मिलती हैं।

सपा-सुभासपा गठबंधन से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लोहिया नगर आशापुर स्थित कार्यालय में सुभासपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार आने पर जाति जनगणना और शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को  दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। दावा किया कि सपा-सुभासपा गठबंधन की सरकार बनते ही 32 लाख पेंडिंग रखी गई नौकरियों को बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही सुभासपा प्रत्याशी ने वादा किया कि शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में मिनी पीजीआई का निर्माण किया जाएगा। कहा कि बीएचयू अस्पताल पर आस-पड़ोस के जिलों के साथ ही अन्य राज्य के लोग आश्रित हैं। इस कारण वहां पर मरीजों का काफी दबाव रहता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top