Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: दूल्हा वोट डालने के बाद ही चढ़ा घोड़ी पर दूल्हे ने कहा कि पहले मतदान, इसके बाद बाकी काम

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार किये और वोट दिये। ’एक व्यक्ति एक वोट’ की मिली समतावादी शक्ति से अपनी तकदीर खुद संवारने के क्रम आज सहारनपुर जनपद में देवबंद के गांव खजूरी में बरात ले जाने से पहले दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मतदान किया।

खास बात यह रही कि दूल्हे के साथ बरात में जाने वाले अन्य बरातियों ने भी पहले अपने-अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद बरात लेकर थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी के लिए रवाना हुए। दूल्हे रजत ने कहा कि पहले मतदान, इसके बाद बाकी काम। दरअसल, आज रजत की शादी है। लेकिन बरात ले जाने से पहले रजत ने मतदान करके अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

इस बार 14 फरवरी वैवाहिक जीवन शुरू करने वालों के लिए एक यादगार पल रहेगा, क्योंकि आज के दिन ही दूसरे चरण का मतदान है। इससे पहले हर चुनाव में कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन को वोट डालते हुए देखा जाता रहा है। वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Most Popular