यूपी: इंडिया गठबंधन की पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करने की तैयारी, चंदौली में पहली बार होंगे एकजुट

राजनीति: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में बीजेपी का पलड़ा भारी देखकर अब विपक्षियों ने भी अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को प्रवेश कर रहा है। राहुल गांधी का काफिला चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पूर्वांचल में अपना झंडा लहराने और अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन पहली बार 16 फरवरी को चंदौली में एकजुट होगा। कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

16 फरवरी को चंदौली में जनसभा के बाद 17 फरवरी को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम तक पैदल मार्चकर गठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। फिलहाल, इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों को कांग्रेस की ओर से न्योता भेजा जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

यूपी में यात्रा के प्रवेश करते ही भाजपा के गढ़ में इंडिया गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगी। इसमें चंदौली में जनसभा कर पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद भी करने की तैयारी है।
ऐसे में गठबंधन से जुड़े तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, अपना दल, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के नेता भी चंदौली की जनसभा में शामिल होकर अपनी एकजुटता का संदेश देंगे। दरअसल 2024 चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ऐलान कर एक बार फिर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *