Uttar Pradesh

यूपी: दो दिन से घर से लापता मजदूर का बाढ़ के पानी में उताराता हुआ मिला शव, मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे रुद्रपुर क्षेत्र के कुरना नाले में आए बाढ़ के पानी में एक मजदूर का शव मिला है। वह दो दिन से घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, पर उसका पता नहीं चल पा रहा था। रविवार की सुबह सड़क के किनारे नाले के पानी में उसका शव उताराता हुआ मिला।

जानकारी के मुताबिक, सरया गांव के निवासी प्रदीप गौंड (42) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से खेत की तरफ शौच करने को गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह बाढ़ के पानी के किनारे शौच करने गया और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया। शाम तक जब प्रदीप घर नहीं लौटा तो परिजनो ने तलाश शुरू की। घरवालों ने बाढ़ के पानी में भी कई घंटे तलाश किया।काफी खोजबीन करने के बाद परिजन, रिश्तेदार और उसके दोस्तों से भी पूछताछ किया, पर कहीं पता नहीं चला।

रविवार की सुबह रुद्रपुर बरहज मार्ग पर सरया गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर युवक का शव पानी में मिला। मौके पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्रदीप के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पति का शव देख पत्नी इंदु देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले शख्स की मौत पर उसके परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बच्चों की चीख- पुकार सुन लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक के पांच बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top