यूपी: घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने जान दे दी। कश्मीर में तैनात सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

यूपी: यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने भी जान दे दी। जिससे पुरे गाँव मे सनसनी फैल गयीl
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे।वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह वर्तमान में अहमदनगर में तैनात हैं। पिता अरुण चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।  छह अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली।

अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे वह आहत थी।

छह दिन बाद पत्नी ने दी जान
पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जांच में जुट गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी।  घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *