Education

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने लिया संस्कृतसेवाव्रत का संकल्प

लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में आज संस्कृतसेवाव्रत का संकल्प धारण किया। विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह महोत्सव(19-25 अगस्त) के सम्पूर्ति दिवस पर विभिन्न छात्रावासों में “मानव जीवन में संस्कृत की उपादेयता” विषय पर उद्बोधन तथा ‘संस्कृतसेवाव्रत संकल्प’ के कार्यक्रमों का आज आयोजन किया गया। अधिष्ठाता छात्रकल्याण तथा चीफ प्रोवोस्ट प्रो. नलिनी पाण्डेय ने अन्तेवासी छात्रों तथा छात्राओं  को विज्ञान, तकनीक आदि विभिन्न क्षेत्रों मे शोध तथा कैरियर की दृष्टि से संस्कृत के महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्टगण के साथ छात्र-छात्राओं को आजीवन संस्कृत की प्रतिष्ठा और महिमा के लिये सेवारत रहने का व्रत धारण किया। विद्वानों ने बताया कि पहले संस्कृत का एक विषय के रूप में अध्ययन सभी शाखाओं के विद्यार्थियों के लिए सम्भव नहीं था, किन्तु अब नवीन शिक्षा नीति के कारण प्रबन्धन, मनोविज्ञान आदि सभी विषयों के छात्र अपने विषय में लाभ की दृष्टि से संस्कृतविद्या के सम्बन्धित क्षेत्रों का अध्ययन कर सकते हैं। इस आयोजन में डीन रिक्र्यूटमेन्ट प्रो. मनुका खन्ना एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट डॉ. अनूप सिंह, लालबहादुर शास्त्री, महमूदाबाद, हबीबुल्लाह नरेन्द्रदेव, तिलक, कैलाश आदि छात्रावासों के प्रोवोस्टगण डॉ. राजेश्वर यादव, डॉ. एस. पी. शुक्ला, डॉ. अमित सिंह, डॉ. महेन्द्र अग्निहोत्री, डॉ. आशीष अवस्थी आदि उपस्थित रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top