आज मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में टोक्यो पैरा ओलंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतकर भाविना पाटिल ने इस अवसर को दोगुना उत्साह से भर दिया है। भाविना पटेल टेबल टेनिस व्हील चेयर पर बैठकर खेलती हैं। मौजूदा पैरालिंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा है कि भाविना पटेल के रजत पदक ने इतिहास रच दिया है, वो भी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन। वो भी ऐसी महिला खिलाड़ी जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करती हैं।

जीत के बाद पीएम मोदी ने दी भाविना पाटिल को ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। उनका जीवन लोगों को प्रेरित करने वाला है। वह कई युवाओं को भविष्य में खेल के लिए प्रोत्साहित करेंगी। बता दें कि भाविना पटेल ने क्लॉस 4 महिला एकल टेबल टेनिस के फाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर 1 यिंग झोउ से 7-11, 5-11, 6-11 से हारकर रजत पदक जीता है। भाविना पटेल ने इस तरह पैरालंपिक टोक्यो 2020 में पहला पदक जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *